Wednesday, October 21st, 2026

गोंडवाना कप आल इंडिया मेंस टेनिस का फाइनल आज

रायपुर
गोंडवाना कप आल इंडिया मेंस टेनिस के सेमीफाइनल मैच आज खेले गए,फाइनल मैच कल खेले जायेंगे। 2.5 लाख रुपए के इनामी इस प्रतियोगिता में संघ के महासचिव गुरचरण सिंह होरा ,कार्यकारी अध्यक्ष अवतार जुनेजा ,डॉ अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर ओलम्पिक संघ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता के कोआॅर्डिनेटर रूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस टूनार्मेंट के डायरेक्टर संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा है वही प्रबीन नायक जो व्हाइट बेज  रेफ?ी भी है को आयता सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। सेमी फाइनल के  परिणाम इस प्रकार है - लोहित आकाश बद्रीनाथ (तमिलनाडु) ने प्रथम वरीय खिलाडी इशक इकबाल 1 (बंगाल) को दो  घंटे  चले मैच में  6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया वही दूसरे सेमी फाइनल में  ओलंपियन जे विष्णु वर्धन (तेलंगाना) ने हेमस्ट्रिंग मसल्स में चोट के कारण मुकाबले से हट गए एवं माधविन कामथ (गुजरात) को फाइनल में जगह  मिल गयी।

पुरुष युगल सेमीफाइनल  -लक्षित एवं चंद्रिल सूद [पंजाब] ने अंकित चोपड़ा [पंजाब]/आदित्य तिवारी [मप्र] को  6-3  ,6-3 से ,एवं दूसरे सेमीफाइनल में  परीक्षित सोमानी (आसाम) /पारस दाहिया (हरियाणा) ने इशक इकबाल1(बंगाल) / मोहित मयूर जयप्रकाश (तमिलनाडु) को 6-2,3-6,10-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कल प्रात: 10 बजे से यूनियन क्लब में डबल्स के फाइनल खेले जायेगे तद्पश्चात सिंगल्स का फाइनल खेले जायेगा।

 

#गोंडवाना कप

Source : Agency

पाठको की राय